सहर्षा (SHC) देहात नहीं शहर है। बिहार के 38 जिला मुख्यालयों में से एक है और 9 प्रमंडल (कमिशनरी) में से एक कोसी प्रमंडल का मुख्यालय है। कोसी प्रमंडल का सबसे बड़ा शहर और स्टेशन है। बरौनी जंक्शन बहुत बड़ा रेलवे स्टेशन है, 150 ट्रेन ऑपरेट करता है जो सहर्षा जंक्शन के करीब 5 गुना है। आय के मामले में सहर्षा ज्यादा पीछे नहीं है। 2021-22 की आय में बरौनी के ठीक बाद है।
बिहार का कोसी सीमांचल पिछड़ा इलाका है जहाँ गरीबी अधिक है और हर साल मज़दूरों का पलायन होता है। दूर दूर (200 किमी तक)से मजदूर यात्री सहर्षा जंक्शन आकर पंजाब जाने वाली ट्रेनों में सवार होते हैं। लेकिन कई यात्री ट्रेन के अंदर नहीं जा पाते और...
more... चूंकि काफी दूर से आते हैं इसीलिए स्टेशन पर ही कई दिन रुकते हैं जब तक ट्रेन में जगह नहीं मिलता। सभी से अनुरोध है कि किसी की गरीबी का मजाक ना बनाएं।