दंतेवाड़ा. किरंदुल से आयरन ओर लेकर आ रही मालगाड़ी को नक्सलियों ने पटरी हटाकर गिरा दिया। इसमें ड्राइवरों की जांच बाल-बाल बची। उसमें कई लोगों की जान जा सकती थी। इस रूट पर नक्सलियों के हमले का खतरा हमेशा रहता है।
दो दिन लगेंगे : नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है, इसलिए ट्रेक सुधारने में 2 दिन लगेंगे।
25 करोड़ का नुकसान: तकरीबन 25 करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
इस...
more... ट्रैक प औसतन रोज 18 मालगाडिय़ां अयस्क लेकर निकलती हैं। हर रैक से रेलवे को 35 से 40 लाख रुपए भाड़ा मिलता है। ट्रैक चालू होने में अगर दो दिन लगे, तो रेलवे को भाड़े के रूप में ही 15 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान होगा। पुलिया से नीचे जा गिरे दो इंजन पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। एक इंजन पांच करोड़ रुपए का होता है।
पोस्टर लगाए : दुर्घटनास्थल के आसपास नक्सलियों ने पोस्टर लगा रखे थे। इनमें चुनाव बहिष्कार, जेलों में बंद नक्सली मामलों के आरोपियों के साथ अन्य बंद करने, नक्सली नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग की गई है।